Aus vs SL World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हरा पहली जीत दर्ज़ की

AUS vs SL World Cup 2023

Aus vs SL World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार (16 अक्टूबर) को लखनऊ में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर विश्व कप 2023 अभियान की अपनी पहली जीत दर्ज की। 210 रनों का पीछा करते हुए, ऑस्ट्रेलिया ने मिशेल मार्श और जोश इंगलिस की बदौलत 35.2 ओवर में 215/5 रन बना अपनी टीम की जीताया

ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के आसानी से आउट होने के बाद मार्श ने 51 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को उम्मीद जगाई। इंगलिस ने आते ही मार्नस लाबुशेन (40) के साथ लक्ष्य का पीछा तेजी से किया।

इंगलिस ने 59 गेंदों में 58 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल (31*) और मार्कस स्टोइनिस (20*) ने आखिरी कुछ रनों के लिए कुछ बेहतरीन बाउंड्री लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।

Aus vs SL World Cup 2023: श्रीलंका की पारी

इससे पहले, स्पिनर एडम ज़म्पा ने ऑस्ट्रेलियाई बोलिंग का नेतृत्व किया और चार विकेट लेकर अपनी टीम को श्रीलंका को 43.3 ओवर में 209 रन पर समेटने में मदद की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले श्रीलंका को मजबूत शुरुआत मिली और कुसल परेरा और पथुम निसांका की सलामी जोड़ी ने 21.4 ओवर में 125 रन जोड़ दिए।

श्रीलंका को पैट कमिंस ने दिया पहला झटका। उन्होंने निसांका को 61(67) पर आउट किया और कुछ ही देर बाद परेरा को 78(82) पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

इसके बाद एडम ज़म्पा ने श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दी। उन्होंने कुसल मेंडिस और सदीरा समाराविक्रमा को आउट कर मैच ऑस्ट्रेलिया की ओर मोड़ दिया। मैच के बीच में थोड़ी देर के लिए बारिश भी हुई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पूरी तरह से हावी हो गए। ज़म्पा के अलावा, मिशेल स्टार्क ने दो विकेट लिए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।

श्रीलंका ने टीम में दो बदलाव किए थे, ऑस्ट्रेलिया ने एक भी नहीं। श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा, पथुम निसांका ने अर्धशतक जड़े लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर पाया।