केबीसी 16 के पहले करोड़पति बने चंद्र प्रकाश, लेकिन इस 7 करोड़ी सवाल का नहीं दे पाए जवाब, क्या आपको है मालूम?

इन दिनों महानायक अमिताभ बच्चन केबीसी 16 को होस्ट कर रहे हैं. भारतीय टेलीविजन पर कौन बनेगा करोड़पति को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. अब तक इस शो ने कई लोगों को लखपति और करोड़पति बनाया है. फिलहाल, अब केबीसी के सीजन 16 को अपने 32वें एपिसोड में अपना पहला करोड़पति मिल चुका है. कश्मीर के रहने वाले 22 साल के चंद्र प्रकाश इस सीजन के पहले करोड़पति बने हैं. चंद्र प्रकाश 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल के लिए भी खेले, लेकिन सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए. वैसे क्या आप जानते हैं इस 7 करोड़ी सवाल का सही जवाह जो चंद्र प्रकाश नहीं दे पाए?

ये था एक करोड़ी सवाल?

सवाल: किस देश का सबसे बड़ा शहर उसकी राजधानी नहीं, बल्कि एक बंदरगाह है, जिसका अरबी नाम शांति का निवास है.
ऑप्शन
A: सोमालिया
B: ओमान
C: तंजानिया
D: ब्रुनेईसही

इसका सही जवाब चंद्र प्रकाश ने दिया. जो ऑप्शन C था: तंजानिया

क्या था 7 करोड़ का वो सवाल

KBC16 में करोड़पति बनने के बाद, चंद्र प्रकाश ने 7 करोड़ रुपये के जैकपॉट प्रश्न का सामना किया. बिग बी ने 7 करोड़ के लिए उनसे 16वां सवाल किया और पूछा-

1587 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेज माता-पिता से पैदा हुआ पहला रिकॉर्डेड बच्चा कौन था?

इसके ऑप्शन थे-
A: वर्जीनिया डेयर
B: वर्जीनिया हॉल
C: वर्जीनिया कॉफ़ी
D: वर्जीनिया सिंक

इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन A वर्जीनिया डेयर. लेकिन सवाल में चंद्र प्रकाश उलझ गए.

7 करोड़ का सवाल देख क्विट किया शो

7 करोड़ रुपये के जैकपॉट प्रश्न का सामना करने के बाद, चंद्र प्रकाश शर्मा ने प्रश्न और उसके विकल्पों का कोई आइडिया नहीं होने का हवाला देते हुए खेल छोड़ दिया और इसी के साथ वह 1 करोड़ रुपये घर ले गए.