Big Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान पूजा भट्ट को हरा पहले फाइनलिस्ट और आखिरी कैप्टन बने

फुकरा इंसान से प्रख्यात अभिषेक मल्हान ने बाजी मार पूजा भट्ट को पछाड़ते हुए बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) शो के पहले फाइनलिस्ट भी बन चुके हैं। इसके साथ ही अभिषेक मल्हान के फैंस में खुशी की लहर देखी जा रही है।

आखिरी कैप्टन और पहले फाइनलिस्ट बनें अभिषेक मल्हान

बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन की खूब चर्चा हो रही है। शो की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, शो की टीआरपी आसमान छू रही है।

जियो सिनेमा पर प्रसारित होने वाले ओटीटी रियलिटी शो Big Boss OTT 2 का फिनाले अब बेहद करीब है। लगभग 10 से 11 दिन के बाद फिनाले होने वाला है।  इससे पहले इस फिनाले टास्क को जीतकर अभिषेक मल्हान फिनाले वीक के पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं। Big Boss OTT का ग्रैंड फिनाले अब सिर्फ एक ही सप्ताह दूर है। लोगों ने उल्टी गिनती शुरू कर दी है। फुकरा इंसान फेम अभिषेक कप्तानी की रेस में अभिनेत्री पूजा भट को हराकर आखिरी कैप्टन बने हैं।

बिग बॉस फैमिली वीक

आपको बता दें की इस हफ्ते Big Boss OTT 2 में फैमिली वीक था जिसमे सभी कंटेस्टेंट के परिवार के एक सदस्य को अंदर जाकर अपने मेंबर के साथ साथ सभी से मिलना था। शो थोड़ा इमोशनल भी हो गया था। को Task के दौरान गेस्ट को सभी सेवाएं प्रदान करनी थी जिस तरह से होटल में दी जाती है। Task के अंत में और बिग बॉस के घर से निकलने के पहले किसी एक सदस्य को star देना था और जिस किसी सदस्य को ज्यादा star मिलता उनके बीच फिर एक task होता। उसमे जीतने वाला न सिर्फ घर का लास्ट कैप्टन बनता बलकी वही Big Boss OTT 2 का पहला दावेदार भी।

फाइनल के बेहद करीब है Big Boss OTT 2 शो

इस टास्क में सबसे ज्यादा स्टार हासिल कर पूजा भट्ट (3 स्टार) और अभिषेक मल्हान (2 स्टार) हासिल कर टिकट टू फिनाले रेस में शामिल हो चुके हैं। अब देखना है कि अभिषेक को टक्कर देने और कौन से कंटेस्टेंट फाइनल में अपनी जगह बना पाते हैं।