Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलता पर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा ने यूं दी बधाई

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलता पर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा ने यूं दी बधाई

Chandrayaan-3: भारत ने इतिहास रच दिया है. हिंदुस्तान के वैज्ञानिकों ने वो ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है जिसे अभीतक दुनिया कोई भी बड़ा से बड़ा और शक्तिशाली देश हासिल करने में सफल नहीं रहा है. चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त 2023 की शाम को अपने नियत 6:04 मिनट पर चंद्रमा पर अपना कदम रख दिया. यह भारत और देश दुनिया में फैले अरबों भारतीयों के लिए गर्व का पल था.

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरा देश इसरो के वैज्ञानिको को बधाई दे रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग से वैज्ञानिकों के साथ जुड़े थे और उन्होंने सफल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों और पूरे भारतवासियों को बधाई दी. आईए देखते हैं भारतीय क्रिकेटरों ने किस तरह इस खुशी पर अपनी भावनाओं का इजहार किया.

सचिन तेंदुलकर

चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3) की ऐतिहासिक लैंडिंग पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर दो तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ”विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा,  इसरो भारत के सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करता है. विनम्र, मेहनती महिलाएं और पुरुष, एक साथ आ रहे हैं, चुनौतियों पर काबू पा रहे हैं और हमारे तिरंगे को ऊंचा फहरा रहे हैं. भारत को चंद्रयान-2 टीम का जश्न मनाना चाहिए और बधाई देनी चाहिए, जिसका नेतृत्व श्री के सिवन ने किया, साथ ही श्री एस सोमनाथ की #चंद्रयान3 टीम को भी. हर हार्ड लैंडिंग में ऐसे सबक होते हैं जो हमें सॉफ्ट लैंडिंग के करीब ले जाते हैं – चंद्रमा पर, और जीवन में. जय हिंद.”

विराट कोहली

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने लिखा, #Chandrayaan3 टीम को बहुत-बहुत बधाई. आपने देश को गौरवान्वित किया है. जय हिन्द.

रोहित शर्मा

भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लिखा, ‘चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश. ये एक अच्छी अंगूठी है. हममें से प्रत्येक के लिए गर्व का क्षण और बहुत-बहुत बधाई. इसरो को उनके प्रयासों के लिए बहुत बहुत बधाई.’

रवींद्र जडेजा

दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने लिखा, ‘हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण. #Chandrayaan3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतर गया है और हम यह अद्भुत सफलता हासिल करने वाले पहले देश हैं. इसरो पूरी टीम और इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई. जय हिंद.’

टीम इंडिया

आयरलैंड के खिलाफ 3 टी 20 मैचों की सीरीज खेलने गई टीम इंडिया (Team India) ने भी चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग देखी. टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासक पल को देखा और ताली बजाते हुए वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

Read Also:- India, मैं अपनी मंजिल तक पहुंच गया और आप भी: चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर का चन्द्रमा से पहला सन्देश