एलजीएम: महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

Dhoni LGM Film Poster

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी के साथ चेन्नई पहुंचकर अपने प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Dhoni Entertainment Private Limited) के बैनर तले बनी पहली फिल्म एलजीएम (लेट्स गेट मैरिड, Lets Get Married, LGM) का ट्रेलर लॉन्च किया। धोनी की यह पहली फिल्म है जिसे उन्होंने अपने प्रोडक्सन हाउस के बैनर तले किया है। एलजीएम के ट्रेलर के साथ ऑडियो का भी लॉन्च किया गया।

इस फिल्म में दक्षिण के प्रसिद्ध कलाकार हरीश कल्याण, इवाना नाधिया, योगी बाबू और मिर्ची विजय हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Singh Dhoni) मौज़ूद थीं। वहीं इस फिल्म के निर्माता रमेश थमिलमणि भी धोनी और साक्षी के साथ नज़र आये।

धोनी और साक्षी जब चेन्नई पहुंचे तो हज़ारों लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रशंसकों द्वारा मंत्रोच्चार, जयकार और सीटियों के साथ उनका स्वागत किया गया। चेन्नई पहुंचते ही बड़ी संख्या में धोनी के प्रशंसकों ने फूलों की वर्षा भी की।

एमएस धोनी को उनके प्रशंसक थाला के नाम से जानते हैं। धोनी चेन्नई को अपना दूसरा घर भी मानते हैं और अब उन्होंने फिल्मों की दुनिया में प्रवेश किया है। साक्षी सिंह धोनी, जो धोनी एंटरटेनमेंट्स की प्रबंध निदेशक भी हैं, ने बताया की एलजीएम का निर्देशन रमेश थमिलमानी ने किया है। उन्हें उनके प्रसिद्ध उपन्यास अथर्व- द ओरिजिन के लिए जाना जाता है।

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी भी अपने नाम से एक प्रोडक्शन हाउस की मालिक हैं। उन्होंने एक लोकप्रिय डॉक्यूमेंट्री ‘रोर ऑफ द लायन’ का भी निर्माण किया है, जो चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा खेले गए आईपीएल मैचों पर आधारित थी।

इससे पहले, फीचर फिल्म के बारे में बात करते हुए साक्षी ने कहा था, “हम यहां आने और ऐसी और सार्थक कहानियां करने के लिए उत्सुक हैं। हम आज इस आकर्षक यात्रा को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह मनोरंजन से भरी फिल्म ऐसी होगी जिसका पूरा परिवार आनंद ले सकेगा।”