IND vs AUS: भारत वनडे क्रिकेट में यह रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम

IND vs AUS Suryakumar Yadav

IND vs AUS: टीम इंडिया ने शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर के सनसनीखेज शतकों और स्लॉग ओवरों में सूर्यकुमार यादव की आतिशी पारी की बदौलत रविवार (23 सितंबर) को इंदौर में दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ 50 ओवरों में 5 विकेट पर 399 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर है।

भारतीय बल्लेबाजों ने 399 तक पहुंचने में कुल 18 छक्के लगाए। टीम इंडिया के तरफ से शुभमन गिल चार, श्रेयस अय्यर तीन, कप्तान केएल राहुल तीन, ईशान किशन दो और सूर्यकुमार यादव ने छह छक्के मारे। इसके साथ ही भारत क्रिकेट इतिहास में वनडे में 3000 छक्कों का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई। सिर्फ रुतुराज गायकवाड़ (8) और रविंद्र जडेजा (13 नाबाद) गेंद को सीधे सीमा रेखा से बाहर भेजने में नाकामयाब रहे।

गायकवाड़ के जल्दी आउट होने के बाद उनके सलामी साथी शुभमन गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ी को बिलकुल ही साधारण बना दिया। गिल और अय्यर ने सिर्फ 29 गेंदों में 50 रन की साझेदारी पूरी की और पहले पावरप्ले की समाप्ति पर भारत का स्कोर 10 ओवर में 80/1 था।

गिल ने 37 गेंदों में दो गेंदों और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने महज 65 गेंदों में 100 रन की साझेदारी कर ली। अय्यर भी पीछे नहीं थे और 41 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

लेकिन दोनों इतने पर नहीं रुके और 107 गेंदों में 150 रन की साझेदारी की और 28.3 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 200 रन हो गया। अय्यर ने 86 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपना तीसरा वनडे शतक पूरा किया।

दोनों के बीच 200 रन की साझेदारी तब टूटी जब सीन एबॉट ने अय्यर को 90 गेंदों में 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 105 रन पर आउट कर डीप मिडविकेट पर मैट शॉर्ट के हाथों कैच कराया।

इसके बाद गिल ने 92 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से अपना छठा वनडे शतक पूरा किया। गिल 97 गेंदों में 104 रन बनाकर ग्रीन कि बॉल पर एलेक्स कैरी द्वारा विकेट के पीछे कैच आउट हुए।

केएल राहुल और ईशान किशन ने शानदार बैटिंग ज़ारी रखते हुए भारत को 40.1 ओवर में 300 रन के पार पहुंचाया।केएल ने 35 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। किशन 18 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर एडम ज़म्पा की गेंद पर आउट हुए। उस समय भारत का स्कोर 40.2 ओवर में 302/4 था।

इसके बाद सूर्यकुमार आए और उन्होंने 44वें ओवर में ग्रीन पर लगातार चार छक्के जड़कर स्टेडियम में हलचल मचा दी। भारत ने 350 रन का आंकड़ा 45.3 ओवर में पार किया।

ग्रीन ने केएल को 38 गेंदों में 52 रन बनाने के बाद आउट किया। लेकिन दूसरी तरफ सूर्यकुमार ने 24 गेंदों में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से अपना लगातार दूसरा वनडे अर्धशतक पूरा किया। सूर्यकुमार (37 गेंदों में 72*, छह चौकों और छह छक्कों की मदद से) और रवींद्र जड़ेजा (9 गेंदों में 13*) नाबाद रहे और भारत ने 50 ओवरों में 399/5 का विशाल स्कोर बनाया।