Khesari Lal Yadav ने ख़रीदा 2.3 करोड़ की नई कार, लोग हुए हैरान

Khesari Lal Yadav Land Rover Defender SUV

Khesari Lal Yadav  ने एक बेहद लग्जरी और एक्सपेंसिव लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी कार खरीदी हैं. खेसारी ने अपनी इस नई कार की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

Khesari Lal Yadav  भोजपुरी गानों के लिए हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहे हैं लेकिन इस बार वो अपनों नयी गाडी को लेकर ख़बरों में हैं।
हर कोई जानना चाह रहा है कि उन्होंने कौन सी कार खरीदी है। आइए जानते हैं कार की कीमत और उसके फीचर्स के बारे में।

बताया जा रहा है कि Khesari Lal Yadav  ने इस बार लैंड रोवर डिफेंडर गाड़ी खरीदी है। इस गाड़ी की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स के स्वामित्व लासी जगुआर लैंड रोवर डिफेंडर 1 करोड से 2.30 करोड़ तक की कीमत में आती है। ये 30 वेरिएंट्स में अवेलेबल है और ये कार 240 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से भागती है।।

Khesari Lal Yadav  ने अपने इस्ट्राग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी नई गाड़ी की पूजा करवाते नजर आ रहे हैं। पूजा के दौरान पंडित जी हैं जो विधि विधान के साथ नयी गाडी की पूजा करवा रहे हैं।

इस दौरान पंडित मंत्रोच्चारण भी करते देखे गए।

इस वीडियो को शेयर करते हुए Khesari Lal Yadav  ने कैप्शन में लिखा, “आप सबके प्यार से बढ़कर तो कुछ नहीं है मेरे लिए और आज ये कार भी आप लोगों की वजह से ही है.” वहीं फैंस और तमाम सेलेब्स एक्टर को नई गाड़ी खरीदने के लिए खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इससे पहले खेसारी लाल यादव फॉर्च्यूनर गाड़ी से चलते थे। इनके पास कई फॉर्च्यूनर गाड़ियां हैं। अब खेसारी के कार कलेक्शन में लैंड रोवर डिफेंडर भी शामिल हो गई है।

Khesari Lal Yadav का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है लेकिन इन्हे खेसारी लाल यादव के नाम से जाना जाता है, यह भोजपुरी के सबसे बड़ा सिंगर हैं। एक भारतीय अभिनेता , गायक, नर्तक और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रहे हैं।