Shahrukh Khan की ‘जवान’ दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर होगी रिलीज

King Khan Shahrukh Khan Jawan Germany IMAX

Shahrukh Khan की ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है और रिलीज़ से पहले ही ‘जवान’ ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो आज तक कोई हिंदी फिल्म नहीं कर पाई है।

मूवी से जुड़ी हर खबर पर दर्शक अपनी पहली नजर बनाए हुए हैं और इसके बारे में सब कुछ जान लेना चाहते हैं। अब हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचाने वाली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Shahrukh Khan की फिल्म ‘जवान’ को दुनिया की सबसे बड़ी सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज किए जाने की तैयारी है।  यह जर्मनी के लियॉनबर्ग में मौजूद है। यहां के विशाल IMAX स्क्रीन पर फिल्म रिलीज होगी।

आपको बता दें यह स्क्रीन 125 फीट चौड़ी और 72 फीट लम्बी है और इसे ट्रंप्लास्ट के नाम से जाना जाता है।

जर्मनी का यह सिनेमा हॉल 815 स्क्वायर मीटर के एरिया में बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह स्थायी सिनेमा स्क्रीन छह दिसंबर, 2022 को स्थापित की गई थी और इसने सबसे बड़ी IMAX स्क्रीन के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए। ट्रैम्पलास्ट का निर्माण 2020 में शुरू हुआ था और दिसंबर 2022 में पूरा हुआ।

जवान, पहली भारतीय सिनेमा होगी जो इतने बड़े स्क्रीन पर रिलीज होगी। Fans और खुद Shahrukh Khan भी जवान की इस रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

बता दें कि, जवान इस साल रिलीज होने वाली Shahrukh Khan की दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ स्टार नयनतारा नजर आएंगी। साथ ही दीपिका पादुकोण भी फिल्म में कैमियो करती नजर आने वाली है। नयनतारा को तमिल सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कहा जाता है और उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। ये पहली बार होगा जब वह सुपरस्टार Shahrukh Khan के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी।

दोनों ही सितारे अपने-अपने क्षेत्र की सुपरस्टार हैं, ऐसे में इन्हें साथ देखने का फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं King Khanऔर निर्देशक एटली कुमार भी एक दूसरे के साथ पहली दफा कम कर रहे हैं जिसे सिनेमा प्रेमियों का उत्साह बढ़ा दिया है।

एटली निर्देशित जवान की रिलीज डेट 7 सितंबर 2023 है। इसके लिए एडवांस बुकिंग भी शुरु हो गई है। उनकी फिल्म जवान की USA में एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ कमाई हो रही है। जिसमें फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 1.52 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को सभी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा

पठान के बाद Shahrukh Khan की जवान पर दुनियाभर से दर्शकों की नजरें टिकी हैं।