Chandrayaan-3: पाक मीडिया में मची खलबली, कहा अल्लाह करे..

Chandrayaan-3 ISRO Pakistani

Chandrayaan-3 इतिहास रचने से बस अब चंद कदम की दूरी पर ही है। जैसे जैसे समय बीत रहा है लोगों की कौतुहलता बढ़ते जा रही है।

समय बीतने के साथ-साथ यान चंद्रमा के और करीब पहुंचता जा रहा है। Chandrayaan-3 का विक्रम लैंडर चांद के चक्कर लगाने के साथ उसकी नई तस्वीरें भी ले रहा है। इसरो ने लैंडर द्वारा ली गई कई नई तस्वीरें भी जारी की हैं।

इसरो ने बताया है कि भारत का Chandrayaan-3 शुक्रवार 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा. फिलहाल चंद्रयान-3 का लैंडर चांद की सतह से 25 किमी की दूरी पर है. इसी बीच पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने वहां की आवाम के बीच जाकर उनसे चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर प्रतिक्रिया जाननी चाही.

पाकिस्तानी आवाम ने भारत के Chandrayaan 3 की लैंडिंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अल्लाह करे भारत का चंद्रयान-3 सही सलामत लैंड कर जाए. उन्हें इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट में सफलता हासिल हो. वहीं एक दूसरे पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि इस वक्त सारी दुनिया टेक्नोलॉजी के फील्ड में आगे बढ़ रही है. वहीं हम सिर्फ देख सकते है. हम कुछ नहीं कर सकते है.

इसरो ने कहा, मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा और निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा। विक्रम लैंडर (Vikram Lander) मॉड्यूल 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार है, जिससे भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला अमेरिका, चीन और रूस के बाद चौथा देश बन जाएगा। भारत दुनिया का पहला देश होगा जिसका लैंडर चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।

इसरो ने एक ट्वीट के माध्यम से ऐतिहासिक लैंडिंग की तारीख और समय की घोषणा की, जिसमें लिखा था,  (Chandrayaan-3) अब 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार लगभग 18:04 बजे (शाम 6:04) चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है।” भारत का चंद्रमा पर तीसरा मिशन 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। इसके कुछ हफ्ते बाद 5 अगस्त को लैंडर (Vikram Lander) चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया.

ऐतिहासिक दिन से पहले, इसरो ने 20 अगस्त को एक ट्वीट साझा किया, जिसमें बताया गया कि कैसे दुनिया भर के लोग चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) को अपने चंद्र मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए देख सकते हैं।