Asian Games 2023: भारत को एक महिला शूटिंग टीम स्पर्धा में स्वर्ण, दूसरे में रजत

manu bhaker rhythm sangwan esha singh asian games 2023 gold

भारतीय महिला टीम ने बुधवार (29 सितम्बर) को एशियाई गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन कर दिया। मनु भाकर, इशा सिंह और रिदम सांगवान का स्वर्ण पदक शूटिंग में दिन का दूसरा पदक है।

मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने 1759 अंक बनाकर चीन को पीछे धकेलते हुए स्वर्ण पदक कपार कब्ज़ा किया। मनु ने आखिरी रैपिड-फायर सीरीज 98 के साथ समाप्त करने के बाद व्यग्तिगत स्पर्धा के लिए भी शीर्ष स्थान के साथ क्वालीफाई कर लिया।

चीन के निशानेबाजों ने 1756 के साथ रजत पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया की टीम 1742 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही।

इस स्वर्णिम छण से कुछ मिनट पहले ही सिफ्ट कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक की टीम ने भारत की एक रजत पदक जीताया था। सिफ्ट कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक की भारतीय तिकड़ी ने बुधवार (27 सितम्बर) को चीन के हांगझू में एशियाई खेलों 2023 (Asian Games 2023) में महिलाओं की 50 मीटर 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।

भारत का कुल स्कोर 1764 था, जो स्वर्ण जीतने वाले चीन से नौ अंक पीछे था। कोरिया गणराज्य ने 1756 के साथ कांस्य पदक जीता। सिफ्ट कौर समरा ने 594 का स्कोर मार कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रही। उन्होंने एशियाई गेम्स 2023 (Asian Games 2023) 50 मीटर 3 पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा फाइनल के लिए भी क्वालीफाई जकर लिया। चीन के ज़िया सियू, जिनका स्कोर भारतीय शूटर के बराबर था, अधिक इनर 10 के कारण क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष पर रहे।

आशी चौकसे ने भी कुल 590 के साथ छठे स्थान पर रह कर व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाई। लेकिन मानिनी कौशिक 570 के साथ 19वें स्थान पर रहीं और फाइनल से चूक गयीं।

सिफ्त कौर समरा और सियू ज़िया (चीन) ने 600 में से 594 की शूटिंग के साथ क्वालिफिकेशन एशियन गेम्स रिकॉर्ड और क्वालिफिकेशन एशियन रिकॉर्ड दोनों के साथ इतिहास भी रच दिया

भारत के एशियाई गेम्स 2023 अब 16 पदक हो गए हैं, जिनमें चार स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य शामिल हैं।