Asia Cup 2023 questions: क्या एशिया कप 2023 खेलने भारत पाकिस्तान जाएगा?

Asia Cup 2023 logo

पाकिस्तान और श्रीलंका 2023 एशिया कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे| यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से 17 सितंबर तक चलेगा और इसका शेड्यूल 19 जुलाई 2023 को जारी हो गया है| एकदिवसीय मैच (50 ओवर) के प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में छह टीमों को तीन-तीन टीमों के दो समूहों में बांटा गया है।

पाकिस्तान और नेपाल के मुल्तान में मुकाबले से 2023 एशिया कप की शुरुआत होगी। भारत भी पाकिस्तान और नेपाल के साथ ग्रुप ए में हैं जबकि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका ग्रुप बी में हैं। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल का पालन करेगा जिसमें पाकिस्तान दो स्थानों पर चार मैचों की मेजबानी करेगा और श्रीलंका शेष खेलों की मेजबानी करेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच प्रतिष्ठित मुकाबला 2 सितंबर को कैंडी में होने वाला है। भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले जायेंगे|

एशिया कप 2023 के बारे में कुछ प्रश्न

क्रिकेट एशिया कप 2023 कहाँ होगा?
एशिया कप 2023 31 अगस्त से 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा|

2023 क्रिकेट एशिया कप की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
पाकिस्तान और श्रीलंका एशिया कप 2023 के सह-मेजबान हैं|

क्या एशिया कप 2023 खेलने भारत पाकिस्तान जाएगा?
नहीं, भारत एशिया कप 2023 के अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रहा है|

2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल क्या है?
भारत कम से कम सात मैच खेलेगा – 8 लीग चरण में पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल के खिलाफ और तीन सुपर 4 में।

एशिया कप क्रिकेट 2023 में कौन भाग लेगा?
एशिया कप 2023 में भाग लेने वाली छह टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल हैं

क्या यह सच है कि पाकिस्तान 2023 में एशिया कप की मेजबानी करेगा?
जी हां, पाकिस्तान एशिया कप 2023 के 4 मैचों की मेजबानी कर रहा है|

क्या भारत एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार करता है?
हां, भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करने का इच्छुक नहीं था और इसलिए, एशिया क्रिकेट काउंसिल द्वारा एक हाइब्रिड मॉडल प्रस्तावित किया गया था|

क्या इस बार एशिया कप 50 ओवर का होगा?
हाँ, एशिया कप 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा| आखिरी बार एशिया कप एकदिवसीय प्रारूप में 2018 में खेल गया था|