Glenn Maxwell के टखने पर चोट, ऑस्ट्रेलिया के वनडे वर्ल्ड कप टीम को झटका?

ऑस्ट्रेलिया की टीम को (आईसीसी) पुरुष वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 की शुरुआत से कुछ हफ्ते एक झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) एक नई चोट से जूझ रहे हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका के डरबन में एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान टखने में चोट लग गई है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की T20आई श्रृंखला से पहले बुधवार (23 अगस्त) को प्रशिक्षण के दौरान ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के टखने की चोट और बढ़ गयी और वह अपनी पत्नी विनि रमन के साथ घर वापस लौट गए। मैक्सवेल और विनि अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को उम्मीद है की मैक्सवेल विश्व कप अभियान के लिए समय पर टखने की समस्या से उबर जायेंगे लेकिन राष्ट्रीय चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने कहा कि 34 वर्षीय खिलाड़ी के चोट के इतिहास को देखते हुए कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा। मैक्सवेल को 2022 के अंत में अपने दोस्त की पार्टी में भी पैर में एक गंभीर चोट लगी थी।

डोडेमाइड को भरोसा है कि मैक्सवेल सितम्बर 2023 के अंत में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान टीम में लौट आएंगे और विश्व कप के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। “हम ग्लेन की रिकवरी पर नजर रखेंगे ताकि वह विश्व कप से पहले भारत में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उपलब्ध रहें,” डोडेमाइड ने कहा।

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की अनुपस्थिति में मैथ्यू वेड ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापस आये हैं। वेड एक अनुभवी खिलाडी हैं और ऑस्ट्रेलिया को जोश इंगलिस के साथ एक और विकेटकीपिंग विकल्प प्रदान करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सात टॉप खिलाड़ी अब दक्षिण अफ्रीका दौरे के टी20आई टीम से बाहर हैं – मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, कैमरून ग्रीन और डेविड वार्नर।

ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को डरबन में है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, मैथ्यू वेड, एडम ज़म्पा।