Chandrayaan-3 ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद पहला वीडियो भेजा

Chandrayaan 3 Moon Video

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने चंद्रमा की अपनी पहली तस्वीरें साझा की हैं और वे बेहद सुंदर और आश्चर्यचकित करने वाली हैं । जैसे-जैसे भारत का महत्वाकांक्षी चंद्रयान -3 मिशन (Indian moon mission) का अंतरिक्ष यान शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ही 145 करोड़ भारतीयों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो, ISRO) ने रविवार (6 अगस्त) को चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा की एक वीडियो को जारी किया। चंद्रयान-3 ने यह वीडियो क्लिप चन्द्रमा की कक्षा में प्रवेश के बाद लिया और इसरो इससे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया। “चंद्रमा, जैसा कि 5 अगस्त, 2023 को चंद्र कक्षा सम्मिलन (एलओआई) के दौरान #चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान द्वारा देखा गया,” इसरो ने एक्स पर लिखा।

यह 45 सेकंड का वीडियो क्लिप चंद्रमा के क्रेटरों के जटिल विवरण की एक झलक देती है क्योंकि यान चंद्रमा की ओर आ रहा है। वीडियो में चंद्रमा को नीले हरे रंग में कई गड्ढों के साथ दिखाया गया है।

रविवार (6 अगस्त) रात 11 बजे के बाद इसरो ने एक और प्रक्रिया की। चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान को ले जाने वाले लैंडिंग मॉड्यूल विक्रम के अपने प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने से पहले तीन और ऑपरेशन होने हैं। सॉफ्ट लैंडिंग से पहले डी-ऑर्बिटिंग के कवायद भी के जाएगी।

चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव की सतह पर चंद्रयान-३ की सॉफ्ट लैंडिंग में 20 दिन से भी कम समय बचा है। चंद्रयान-3 भारत का तीसरा मानवरहित चंद्रमा मिशन (Indian moon mission) है और अब तक की कुल दूरी का दो-तिहाई हिस्सा तय करने के बाद शनिवार (5 अगस्त) को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया है। चंद्रमा के करीब पहुंचने वाली बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद इसरो को चंद्रयान-3 का संदेश था, ‘मैं चंद्र गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं।’

14 जुलाई 2023 को प्रक्षेपण के बाद से तीन सप्ताह में यान ने पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध उठाने के प्रयास में पांच से अधिक प्रक्रियाएं की हैं।