ऐश्वर्या राय जैसी आंखें चाहिए तो रोज़ खाइये मछली: महाराष्ट्र के मंत्री Vijaykumar Gavit

जो लोग रोज़ मछली खाते हैं उनकी आँखें बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी सुंदर होती हैं। ऐसा मानना है भारतरीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विजयकुमार गावित (Vijaykumar Gavit) का। महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री ने सोमवार (21 अगस्त) को राज्य के धुले जिले में मछुआरा समुदाय द्वारा आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए दावा किया के जो भी ऐश्वर्या राय जैसी सुंदर आँखें चाहता है उससे रोज़ाना आपने खान-पान में मछली शामिल करनी चाहिए।

“जो लोग रोज मछली खाते हैं, उनकी त्वचा बहुत चिकनी होती है और उनकी आंखें में चमक आती है। अगर कोई आपकी ओर देखेगा, तो वह व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित हो जाएगा। आपने ऐश्वर्या राय की आंखें देखी होंगी। वे कितने सुंदर हैं। वह कर्नाटक के मैंगलोर के तटीय इलाके में पली बढ़ीं। वह नियमित रूप से मछली खाती थी और इसीलिए उसकी आंखें इतनी सुंदर हैं,” विजयकुमार गावित (Vijaykumar Gavit) ने बोला।

vijaykumar gavit

“अगर युवा मछली खाना शुरू कर दें, तो वे अच्छे भी दिखेंगे और लड़कियों का दिल भी आसानी से जीत लेंगे,” गावित, जो 68 वर्ष के हैं, के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मंत्री कि बेटी हीना गावित, जो नन्दुरबार से भाजपा कि लोकसभा सदस्य हैं, ने अपने पिता Vijaykumar Gavit का समर्थन किया। “मछली में कुछ तेल होते हैं, यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाते हैं,” हीना ने उसी जनसभा में कहा। हिना गावित ने नन्दुरबार से 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव जीते हैं।

भाजपा के विरोधी दलों ने तुरंत विजयकुमार गावित (Vijaykumar Gavit) के बयान पर ऐतराज़ जताया और मंत्री पर निशाना साधा। राष्ट्रिय कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक अमोल मिटकारी ने कहा कि विजयकुमार गावित को इस तरह की “तुच्छ” टिप्पणियां करने के बजाय आदिवासियों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए”।

बीजेपी विधायक नितेश राणे ने कहा, “मैं रोज मछली खाता हूं। मेरी आंखें वैसी (ऐश्वर्या राय जैसी) हो जानी चाहिए थीं। मैं गावित साहब से पूछूंगा कि क्या इस पर कोई शोध है।”