Chandrayaan-3: UP में शाम को खुलेंगे स्कूल, स्टूडेंट्स देखेंगे लाइव लैंडिंग

Chandrayaan-3 Uttar Pradesh School

Chandrayaan-3  मिशन को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। यूपी के स्कूलों में 23 अगस्त की शाम को मिशन चंद्रयान का लाइव टेलिकास्ट होगा। इसके लिए शाम को 5:15 से 6:15 तक एक घंटे के लिए स्कूलों को खोला जाएगा. महानिदेशक स्कूल शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की तरफ से नोटिस जारी कर यह जानकारी दी गई है।

क्लास 12 तक के स्कूलों में विद्यार्थी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। बुधवार को शाम 5:15 बजे से लेकर शाम 6:15 बजे तक विद्यालयों में विशेष सभा आयोजित कर विद्यार्थियों को इसे दिखाया जाएगा।

यूपी स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि भारत के Chandrayaan-3 की उतरना एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा. साथ ही हमारे युवाओं के मन में एक जुनून भी जगाएगा।

यूपी के अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुलगी की तरफ से आदेश जारी किया गया है. इसमें स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में स्टूडेंट्स और टीचर्स को विशेष सभा का आयोजन कर इस लाइव टेलीकास्ट में शामिल होने की बात कही गई हैं।

विक्रम लैंडर (Vikram Lander) मॉड्यूल 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार है, जिससे भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला अमेरिका, चीन और रूस के बाद चौथा देश बन जाएगा। भारत दुनिया का पहला देश होगा जिसका लैंडर चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।

इसरो ने एक ट्वीट के माध्यम से ऐतिहासिक लैंडिंग की तारीख और समय की घोषणा की, जिसमें लिखा था, “चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) अब 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार लगभग 18:04 बजे (शाम 6:04) चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है।” भारत का चंद्रमा पर तीसरा मिशन 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। इसके कुछ हफ्ते बाद 5 अगस्त को लैंडर (Vikram Lander) चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया.

इसरो ने पहले बताया था कि लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर “सॉफ्ट लैंडिंग” का प्रयास करेगा। चंद्रमा की सतह पर लैंडर के छूने के बाद भी, इसका प्रणोदन मॉड्यूल पृथ्वी के वायुमंडल का अध्ययन करने के लिए चंद्रमा की परिक्रमा करता रहेगा।

ऐतिहासिक दिन से पहले, इसरो ने 20 अगस्त को एक ट्वीट साझा किया, जिसमें बताया गया कि कैसे दुनिया भर के लोग चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) को अपने चंद्र मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए देख सकते हैं।

इसरो ने बताया कि “उत्सुक प्रत्याशित घटना” का बुधवार (23 अगस्त) को भारतीय समयानुसार 17:27 बजे (शाम 5:२७) से सीधा प्रसारण किया जाएगा। लाइव कवरेज इसरो वेबसाइट, यूट्यूब, इसरो के फेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई प्लेटफार्मों के माध्यम से उपलब्ध होगा।

चंद्रमा पर चांद की लैंडिंग का लाइन ब्रॉडकास्ट भी किया जाएगा। इसरो के अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव ब्रॉडकास्टिंग देखने का मौका मिलेगा।आप इसरो के ट्विटर हैंडल @isro पर भी लाइव देख सकेंगे।