Chandrayaan-3 भारत के Moon Mission की सफलता के लिए प्रार्थनाओं और पूजा पाठ का दौर जारी

Chandrayaan-3

Chandrayaan-3 आज इतिहास रचने के काफी करीब है। अंतरिक्ष जगत में भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा।

पूरी दुनिया इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही है। देश के लिए आज बहुत गौरवशाली दिन है। भारत आज इतिहास रचने जा रहा है।
की सफलता के लिए देश भर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। भारत के मून मिशन ( Chandrayaan-3 ) की सफलता के लिए प्रार्थनाओं का दौर भी शुरू हो गया है। देश के कई शहरों में सुबह से ही गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय का जाप किया जा रहा है।

पूजा पाठ का दौर कल से ही शुरू है और लोगों का कहना है, भारत के वैज्ञानिकों पर हम सभी भारतीयों को अटूट विश्वास है, इसलिए आज Chandrayaan-3 सफल तरीके से चंद्रमा पर लैंडिंग करेगा।

देश भर में ही नहीं अमेरिका और लन्दन में रहनेवाले भारतीय भी पूजा और हवन करवा रहे हैं । कई जगह प्रार्थना सभीा का आयोजन भी किया गया।

भारत के वैज्ञानिकों पर हम सभी भारतीयों को अटूट विश्वास है, इसलिए आज Chandrayaan-3 सफल तरीके से चंद्रमा पर लैंडिंग करेगा।

ISRO ने कुछ देर पहले अपने ट्वीट में बताया की सबकुछ ठीक है, और विक्रम लैंडिंग करने को पूरी तरह तैयार है।

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट? (Chandrayaan-3 )

Chandrayaan-3 Live: सीधा प्रसारण दूरदर्शन टीवी चैनल, इसरो वेबसाइट के साथ-साथ कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

इसरो वेबसाइट लाइव टेलीकास्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें।

इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें।

उतरने से पहले, दर्शक LVM3-M4 पर लगे कैमरों द्वारा भेजे गए कई वीडियो क्लिप और फ़ोटो और लैंडर कैमरों द्वारा लिए गए स्नैपशॉट पर भी नज़र डाल सकते हैं। भारत के तीसरे चंद्र मिशन Chandrayaan-3 के घोषित उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग, चंद्रमा की सतह पर रोवर का घूमना और यथास्थान वैज्ञानिक प्रयोग हैं।