PM Modi बेंगलुरु पहुंचे, ‘जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ का नारा लगाया

PM Modi Bengaluru ISRO

PM Modi शनिवार को अपनी दो देशों की यात्रा पूरी करने के बाद सीधे सुबह 6 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा लगाया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में कहा कि ‘जो दृश्य आज मुझे यहां दिखाई दे रहा है वह मुझे ग्रीस, जोहान्सबर्ग में भी दिखाई दिया. दुनिया के हर कोने में न सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विज्ञान में विश्वास करने वाले, भविष्य को देखने वाले, मानवता को समर्पित सब लोग इतने ही उमंग और उत्साह से भरे हुए हैं.’

बोले- मैंने सोच लिया था पहले वैज्ञानिकों को नमन करूंगा; ‘जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ का नारा जोड़ा

PM Modi आज शनिवार को अपनी दो देशों की यात्रा से भारत लौट आये हैं और वो सीधा चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं.  पीएम मोदी, थोड़ी देर में चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों की टीम और अधिकारियों को बधाई देने के लिए आज बेंगलुरु पहुंचे हैं .

PM Modi को अंतरिक्ष मिशन के नतीजों और प्रगति के बारे में जानकारी भी दी जाएगी.

PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  एक्स पर लिखा हमारे असाधारण इसरो वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं जिन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता से भारत को गौरवान्वित किया है। उनका समर्पण और जुनून वास्तव में अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे देश की उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति है।

बेंगलुरु के ISRO टेलिमीट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स (इस्ट्रैक) के बाहर वैज्ञानिक ​​​​​​सुबह 4:30 बजे से पीएम मोदी के इंतजार में खड़े हैं। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बेंगलुरु के HAL एयरपोर्ट पर लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।

 चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल बुधवार शाम को जब चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा, उस समय PM Modi जोहानिसबर्ग में थे और वह आईएसटीआरएसी में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) में इसरो टीम के साथ डिजिटल तरीके से जुड़े थे। मोदी जोहानिसबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे थे।

स्थानीय कलाकार बेंगलुरु में एयरपोर्ट के बाहर ढोल बजाते और नृत्य करते नज़र आये .

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूत्रों के अनुसार पार्टी नेता और कार्यकर्ता दो स्थानों – हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) हवाई अड्डे के बाहर और आईएसटीआरएसी के नजदीक स्थित जलाहल्ली क्रॉस पर मोदी का स्वागत करेंगे। सूत्रों ने कहा कि कोई रोडशो नहीं होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान -3 मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मिलेंगे।

चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के समय पीएम मोदी साउथ अफ्रीका में थे। वे जोहान्सबर्ग से इस इवेंट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जुड़े रहे। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को वहीं से संबोधित किया था। उन्होंने इसरो चीफ एस सोमना