PM Narendra Modi हुए भावुक, कहा, ”तन मन खुशियों से भर गया”!

PM Narendra Modi शनिवार को अपनी दो देशों की यात्रा पूरी करने के बाद सीधे सुबह 6 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने चंद्रयान-3 की चांद पर ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग को सफल बनाने वाले वैज्ञानिकों से इसरो कमांड सेंटर में मुलाकात की। वैज्ञानिकों से बात करते समय पीएम मोदी भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, ”तन मन खुशियों से भर गया। भारत अब चांद पर है।

PM Narendra Modi ने वैज्ञानिकों का शुक्रिया किया, साथ ही इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को गले लगाकर पीठ थपथपाई। फिर इसके बाद इसरो प्रमुख ने प्रधानमंत्री को चंद्रयान-3 की प्रोसेस के बारे में बताया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि जहां चंद्रयान-3 उतरा, वो जगह अब से शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा.

उन्‍होंने कहा कि आज आपके बीच रहकर काफी खुशी महसूस हो रही है. आज मेरा तन-मन खुशियों से भर गया है. मैं जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था. आप सबको सैल्यूट करना चाहता था. पीएम मोदी ने बताया कि चंद्रयान-3 का मून लैंडर जहां उतरा, उसे ‘शिवशक्ति’ प्‍वाइंट के नाम से जाना जाएगा. वहां चंद्रयान-2 ने जहां अपने पदचिह्न छोड़े उसे ‘तिरंगा’ नाम से जाना जाएगा.

23 अगस्त के दिन जब चंद्रयान-3 ने मून पर लैंड किया तो उस वक्त हर भारतीय को लग रहा था कि ये उसकी जीत है।” इसरो वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंद्रयान-3 का मॉडल तोहफे में दिया। वैज्ञानिकों से बात करते समय पीएम मोदी भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, ”तन मन खुशियों से भर गया। भारत अब चांद पर है।

यहां उन्होंने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा लगाया।

PM Narendra Modi  ने बेंगलुरु में कहा कि ‘जो दृश्य आज मुझे यहां दिखाई दे रहा है वह मुझे ग्रीस, जोहान्सबर्ग में भी दिखाई दिया. दुनिया के हर कोने में न सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विज्ञान में विश्वास करने वाले, भविष्य को देखने वाले, मानवता को समर्पित सब लोग इतने ही उमंग और उत्साह से भरे हुए हैं.’

बोले- मैंने सोच लिया था पहले वैज्ञानिकों को नमन करूंगा; ‘जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ का नारा जोड़ा.

चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के समय PM Narendra Modi मोदी साउथ अफ्रीका में थे। वे जोहान्सबर्ग से इस इवेंट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जुड़े रहे। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को वहीं से संबोधित किया था।