PM Modi बोले जहां उतरा चंद्रयान, वो जगह कहलाएगी ‘शिवशक्ति’, 23 अगस्त को होगा National Space Day

PM Modi

PM Modi ने ISRO के कमांड सेंटर पहुंचने पर वैज्ञानकों को इस सफलता पर बधाई दी। बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के चंद्रयान-3 की सफलता पर कई बड़ी घोषणाएं की हैं. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान यह ऐलान किया कि चंद्रयान-3 का लैंडर जिस जगह पर उतरा है भारत ने उसका नामकरण का फैसला लिया है. उस प्वाइंट का नाम शिव शक्ति होगा।

 चंद्रयान-2 ने जिस स्थान पर पदचिह्न छोड़े, वो स्थान अब तिरंगा पॉइंट कहलाएगा

वहीं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक और नामकरण काफी समय लंबित है। चार साल पहले जब चंद्रयान-2 चंद्रमा के पास पहुंचा था, जहां उसके पद चिह्न पड़े थे, तब ये तय था कि उसका नाम दिया जाए  लेकिन उन परिस्थितियों को देखते हुए हमने तय किया था कि जब चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक पहुंचेगा तब हम दोनों चंद्रयान मिशन को नाम देंगे।

आज जब हर घर में तिरंगा है। तो  जहां पर हमारे चंद्रयान-2 के पदचिन्ह पड़े थे उस स्थान को आज से तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. PM Modi ने कहा, ‘ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती.’

इसलिए चंद्रयान-2 ने जिस स्थान पर पदचिह्न छोड़े हैं, वो स्थान अब तिरंगा पॉइंट कहलाएगा।

चंद्रयान-3 का लैंडर जहाँ उतरा उस प्वाइंट का नाम शिव शक्ति

उन्होंने अपने संबोधन के दौरान यह ऐलान किया कि चंद्रयान-3 का लैंडर जिस जगह पर उतरा है भारत ने उसका नामकरण का फैसला लिया है. उस प्वाइंट का नाम शिव शक्ति होगा। उन्होंने कहा कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है और शक्ति से हमें उन संकल्पों को पूरा करने का सामर्थ्य मिलता है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ग्रीस यात्रा से लौटते ही सीधे बेंगलुरु पहुँचे और वहाँ से इसरो के कमांड सेंटर पहुँचे। यहाँ पीएम मोदी चंद्रयान 3 मिशन को सफल बनाने वाले वैज्ञानिकों से मिले और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला वैज्ञानिकों को प्रणाम भी किया।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day)

23 अगस्त को भारत ने चंद्रमा पर झंडा फहराया. अब से, उस दिन को भारत में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में जाना जाएगा.

आप नई पीढ़ी के रोल मॉडल हैं

PM Modi ने इसरो में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा, आप नई पीढ़ी के रोल मॉडल हैं, आपकी रिसर्च और वर्षों की मेहनत ने साबित किया है कि आप जो ठान लेते हैं वो करके दिखाते हैं. देश के लोगों का विश्वास आप पर है और विश्वास कमाना छोटी बात नहीं होती है. देश के लोगों का आशीर्वाद आप पर है.

PM Modi के कमांड सेंटर पहुंचने पर वैज्ञानकों को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा मै मिशन की पूरी टीम को बधाई देता हूं।