Asian Games 2023 में भारत को शूटिंग, रोइंग में रजत पदक

Asian Games 2023 Arjun Lal Jat Arvind

हांग्झोउ 2022 एशियाई गेम्स, जिसे एशियाई गेम्स 2023 (Asian Games 2023) के नाम से भी जाना जाता है क्यूंकि कोविड के कारण इनको पिछले साल स्थगित करना पड़ा था, के पहले दिन आज (24 सितम्बर) भारत ने अपना पहला पदक जीता। रमिता जिंदल, मेहुली घोष और आशी चौकसे की तिकड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक अर्जित किया।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल में भारत की रमिता जिंदल ने कांस्य पदक जीता। व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी भारतीय मेहुली घोष चौथे स्थान पर रहीं।

Asian Games 2023 Womens 10m Shooting

पहले पदक के तुरंत बाद, भारतीय थल सेना के जवान अर्जुन लाल जाट और अरविंद ने पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में भी रजत पदक जीता। रोइंग के पुरुष आठ टीम में भारत के बाबू लाल यादव और लेख राम ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की आठ इवेंट टीम ने 5:43.01 सेकेंड का समय किया।

इसके अलावा, भारत की महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर रजत पदक भी पक्का किया। पुरुषों की हॉकी स्पर्धा में भारत ने उज़्बेकिस्तान को 16-0 से हराया।

Asian Games 2023: मैडल जीतने की कहानी

रमिता जिंदल, मेहुली घोष और आशी चौकसे ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में क्वालिफिकेशन राउंड के अंत में 1886 के कुल स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया। मेज़बाद चीन ने 1896.6 अंको के साथ स्वर्ण जबकि मंगोलिया ने 1880 के साथ कांस्य पदक जीता।

रमिता (631.9) – दूसरा, मेहुली – (630.8) – 5वां, व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। चीन की हान जियायू ने 634.1 के स्कोर के साथ एक नया क्वालिफिकेशन एशियाई रिकॉर्ड बनाया।

रोइंग में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की जोड़ी ने लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स में 6:28.18 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में भी 6:23.16 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक चीन को मिला, जबकि 6:33.42 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक उज्बेकिस्तान को मिला।

भारत की महिला क्रिकेट टीम Asian Games 2023 सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी, जबकि बाद में बॉक्सिंग चैंपियन निखत ज़रीन भी चीन में एक कठिन ड्रॉ की शुरुआत करेंगी। पुरुष और महिला दोनों फुटबॉल टीमें भी बाद में दिन में ग्रुप मैचों में भाग लेंगी।