Twitter is now X: Twitter को अब X के नाम से जाना जाएगा, जाने क्या है Elon Musk का प्लान (X)

Twitter is now X

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) के नए मालिक बनते ही टेस्ला (Tesla ) कंपनी के सीईओ एलन मस्क (CEO Elon Musk) ने अपने कड़े निर्णयों के कारण खूब सुर्खिया बटोरी है. अब Elon Musk ने ट्विटर को पूरी तरह नया रुप दे दिया है। अब मस्क ने Twitter का नाम बदल दिया है। Twitter को अब X के नाम से जाना जाएगा।

अब Twitter.com के बजाय होगा X.com

एलन मस्क ने Twitter का नाम X रखने के साथ ट्विटर के ऑफिशियल हैंडल (@Twitter)का Logo भी बदल दिया है। इसके साथ मस्क ने ट्विटर के URL को भी बदल दिया है। अब आपको ट्विटर को Twitter.com की जगह X.com के यूआरएल से सर्च करना पड़ेगा। इसके साथ प्लेटफॉर्म का नाम X होने के बाद इसमें लिखे जाने वाले पोस्ट को ट्वीट्स के बजाय An X के नाम से जाना जाएगा।

ये है Elon Musk (X) प्लान

Elon Musk चीनी ऐप We Chat को काफ़ी पसंद करते है, और उन्होंने काफ़ी पहले भी कहा था कि वो We Chat जैसा कुछ लाना चाहते हैं। आपको बता दें कि WeChat चीन का एक सुपर ऐप हैं जहां हर तरह की सर्विस मिलती है। सुपर ऐप का कॉनसेप्ट ये है कि एक ऐप में अलग अलग सर्विस। जैसे सोशल मीडिया, पेमेंट सर्विस, टिकट बुकिंग सर्विस, गेमिंग सर्विस और दूसरी यूटिलिटी बेस्ड सर्विस दी जाती है। X.com पर ना सिर्फ ट्विटर बल्कि Elon Musk अपनी दूसरी कंपनियों को भी रीडायरेक्ट कर कर सकते हैं। Tesla, SpaceX, Neuralink, The Boring Company से लेकर Starlink जैसे अपने दूसरे प्रोजक्ट को भी Elon Musk X.com डोमेन पर शिफ्ट कर सकते हैं। यानी X.com ओपन करने पर Elon Musk की तमाम कंपनियों का इंटरफेस खुल सकता है। हालांकि ये अभी साफ नहीं है। Elon Musk ने कहा है कि X एक टर्म है जहां हर कुछ किया जा सकता है। आने वाले समय में X प्लैटफ़ॉर्म पर कई अलग अलग सर्विस दी जा सकती है।