Independence Day: इस 15 अगस्त को दिखना है खास तो अपने नेल को सजाएं कुछ ऐसे, सब कह उठेंगे वाह!

इस साल 2023 में भारत आजादी का 76वां जश्न (76th Independence Day) मना रहा है और भारत को आजाद हुए 76 साल पूरे हो गए हैं। हर तरफ इसकी जोर शोर से तैयारियां चल रही है। हर कोई देश भक्ति के रंग में खुद को रंग लेना चाहता है।देश की स्वतंत्रता के जश्न को हर भारतीय काफी हर्षोल्लास के साथ मनाता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन हर जगह ध्वजारोहण होता है। तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मिठाइयां बांटी जाती है। इस दिन हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जागृत हो उठती है।

आपने भी सारी तैयारियां कर ली होगी कपडे से लेकर सब कुछ। महिलाएं इस दिन तिरंगा मेकअप और नेट आर्ट भी करवाती हैं पर आपने अपने नाखूनों के लिए कुछ सोचा है। किस तरह का कलर लगायेंगी। Confuse होने की कोई बात नहीं है चलिए हम आपको बताते हैं की किस तरह का नेलपेंट आप इस अवसर पर लगा सकती हैं।

आजकल महिलाओं और लड़कियों में नेल आर्ट कराने का काफी ट्रेंड है। ऐसे में आप घर पर ही तीनों रंगों की मदद से नेल आर्ट कर सकती हैं। आप घर पर आसानी से नाखूनों पर केस,रिया, सफेद और ग्रीन कलर का नेलपेंट लगा सकती हैं।

इस अवसर पर आप हमारे देश के झंडे के रंग का नेल पेंट खरीदे और उसे अपने नाखूनों पर लगाए। जरूरी नहीं की कोई design बनाएं आप इन रंगों को यूँ भी लगायेंगी तो बहुत ही आकर्षक दिखेगा।

आप इस मौके पर जय हिंद, जय जवान- जय किसान या मेरा भारत महान जैसे नारे भी लिख सकती हैं। इसके लिए जरूरी नहीं की आप किसी nail artist से ही करवायें आप ये खुद भी कर सकती हैं। एक पतली सी स्टिक या सुई की मदद से भी आप बहुत आसानी से बना सकति हैं।

आप नारंगी, सफेद और हरा नेल पेंट लगाने के बाद बड़ा सा अशोक चक्र बनाएं जो भक्तिमय कर देगा आपको।

इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम, आजादी का अमृत महोत्सव के साथ ‘नेशन फर्स्ट, ऑल्वेज फर्स्ट’ यानी ‘राष्ट्र पहले, हमेशा पहले’ है।