Asian Games 2023 Hockey: हरमनप्रीत सिंह के चार, भारत ने सिंगापुर को 16-1 से हराया

Asian Games 2023 India vs Singapore

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार (26 सितम्बर) को हांगझू (चीन) के गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में अपने दूसरे एशियाई खेलों 2023 पूल ए मैच में सिंगापुर को 16-1 से हराया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने चार गोल दागे और मनदीप सिंह ने तीन, जो हांग्जो एशियाई गेम्स 2023 (Asian Games 2023 Hockey) में इतने ही मैचों में उनकी दूसरी हैट्रिक है।

पहला गोल मनदीप ने 12वे मिनट में दागा और उसके बाद तो झड़ी लग गई। मनदीप (12′, 30′, 51′), ललित उपाध्याय (16′), गुरजंत सिंह (22′), विवेक सागर प्रसाद (23′), हरमनप्रीत सिंह (24′, 39′,40′, 42′), मनप्रीत सिंह (37′), समशेर सिंह (38′), अभिषेक (51′, 52′) और वरुण कुमार (55′, 56′) सभी को अपने गाओल करने के कौशल को दिखानवे का मौका मिला। सिंगापुर के लिए सांत्वना गोल मुहम्मद जकी बिन जुल्कारनैन (53′) ने किया।

इस जीत के साथ, तीन बार के एशियाई खेलों के चैंपियन भारत ने एशियाई खेलों 2023 पुरुष हॉकी (Asian Games 2023 Hockey) पूल ए स्टैंडिंग में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचेंगे।

एफआईएच रैंकिंग में तीसरे रैंक वाली भारत की पुरुष हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान पर 16-0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि सिंगापुर को अपने शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान से 11-0 से बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

उज्बेकिस्तान मैच से बाहर रहने के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह के प्लेइंग इलेवन में लौटने के साथ, भारत ने तुरंत आक्रमण शुरू कर दिया। दुनिया के 49वें नंबर की सिंगापुर टीम शुरू से ही दबाव और बचाव की मुद्रा में थी।

मनदीप सिंह ने भारत के लिए पहला गोल दागने के लिए गुरजंत सिंह के पास को सिंगापुर की गोलपोस्ट की तरफ मोड़ दिया। पहला क्वार्टर भारत की 1-0 की बढ़त के साथ समाप्त हुआ।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। सुखजीत ने सिंगापुर हाफ के अंदर ड्रिबल किया और इसे आगे बढ़ रहे ललित उपाध्याय को दे दिया, जिन्होंने इसे गोल में बदल कर भारत का स्कोर 2-0 कर दिया।

इससे पहले कि सिंगापुर शुरुआती झटकों से उबर पाता, भारत ने गुरजंत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने चार और गोल किए। ब्रेक के समय स्कोर भारत के पक्ष में 6-0 था और इसके बाद भी भारत ने अपना दबदबा जारी रखा और 10 और गोल किया जबकि सिंगापुर ने मुहम्मद जकी बिन ज़ुल्करनैन के माध्यम से एक बार लक्ष्य की भेदा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम गुरुवार (28 सितम्बर) को मौजूदा एशियाई खेलों (Asian Games 2023 Hockey) के चैंपियन जापान से खेलेगी।

एशियाई गेम्स 2023 की अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें