पलक ने Asian Games 2023 10 मीटर शूटिंग में स्वर्ण दागा, ईशा सिंह ने रजत

palak gulia asian games 2023 shooting

सिर्फ 17 साल कि उम्र में पलक गुलिया ने भारतीय खेल इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिख दिया है। पलक ने 19वें एशियाई खेल (Asian Games 2023), जो चीन के हांग्झोउ में हो रहे, के महिलाओं कि 10 मीटर एयर पिस्तौल व्यक्तिगत स्पर्धा में शुक्रवार (29 सितम्बर) पहले स्थान पर रह कर स्वर्ण पदक जीता।

पलक कि साथी ईशा सिंह, जो सिर्फ 18 साल कि है, ने इसी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। पलक ने एशियाई गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनसे फाइनल 242.1 स्कोर शूट किया, ईशा ने 239.7 अंक अर्जित किया जबकि पाकिस्तान कि किश्माला तलत (218.2) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

NewzFirst अब व्हाट्सएप पर भी। WhatsApp चैनल पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

शुक्रवार सुबह भारत कि पुरुष टीम ने 50 मीटर राइफल 3पी में नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पलक गुलिआ, ईशा सिंह और दिव्या थाड़ीगोल ने महिलाओं 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

एशियाई गेम्स 2023 (Asian Games 2023) टेनिस में साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन को पुरुष युगल फाइनल में चीनी ताइपे के जंग जेसन और सू यू-हसिउ से हार कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। एक घंटे 12 मिनट तक चले मैच में चीनी ताइपे ने भारत को 6-4, 6-4 से हराया।

एशियाई खेलों में यह रामकुमार के लिए पहला और साकेत के लिए तीसरा पदक है।

जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना और अनाहत सिंह की भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने सेमीफाइनल में हांगकांग से 1-2 से हारने के बाद कांस्य पदक जीता।