Asian Games 2023: भारतीय घुड़सवारी ड्रेसेज टीम ने जीता स्वर्ण

भारतीय घुड़सवारी ड्रेसेज टीम ने मंगलवार (26 सितम्बर) को एशियाई खेल 2023 में स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई गेम्स में घुड़सवारी ड्रेसेज टीम प्रतिस्पर्धा में भारत का पहला मैडल है और साथ ही महाद्वीपीय प्रतियोगिता घुड़सवारी में 41 साल बाद स्वर्ण पदक है।

भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व सुदीप्ति हजेला, दिव्यकृति सिंह, हृदय छेदा और अनुश अग्रवाल कर रहे थे। भारत 209.205 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा, चीन ने 204.882 अंक अर्जित कर रजत पदक अपने नाम किया और कांस्य हांगकांग ने 204.852 अंक हासिल कर जीता।

ड्रेसेज में भारत ने आखिरी पदक, कांस्य, एशियाई गेम्स 1986, जो साउथ कोरिया की राजधानी सीओल में आयोजित हुआ था, में जीता। भारत ने आखिरी बार घुड़सवारी में स्वर्ण 1982 में नई दिल्ली में एशियाई खेलों में जीता था।

एशियाई खेल 2023 (Asian Games 2023) नौकायन में भारत को दो पदक मिले। पहला पदक 17 साल की नेहा ठाकुर ने रजत के रूप में जीता और फिर इबाद अली ने कांस्य पदक जीता। नेहा ने लड़कियों की डिंगी आईएलसीए-4 स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहकर भारत को दिन का पहला पदक दिलाया। भारत का दूसरा पदक पुरुषों की विंडसर्फर आरएस:एक्स स्पर्धा में आया, जहां अली 52 अंकों के स्कोर के साथ थाईलैंड के नत्थाफोंग फोनोफ्राट और कोरिया के स्वर्ण पदक विजेता वोनवू चो के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

Asian Games 2023 विंडसर्फर आरएस:एक्स स्पर्धा 14 रेस की एक कठिन प्रतियोगिता में, अली का सबसे खराब प्रदर्शन दुसरे और तीसरे चरण में था जहां वह पूरा नहीं कर सका और उसके कुल 59 अंकों में से सात अंक काट लिए गए। अंत में, अली और रजत पदक विजेता के बीच 23 अंकों का बड़ा अंतर था।