Asian Games 2023: भारत कि 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम को स्वर्ण; वुशु में रोशिबिना को रजत

Asian Games 2023 Sarabjot Singh, Arjun Singh Cheema, Shiva Narwal

भारतीय शूटिंग टीम ने हांग्झोउ (चीन) में हो रहे एशियाई गेम्स 2023 (Asian Games 2023) अपने शानदार प्रदर्शन को ज़ारी रखते हुए गुरूवार को एक और स्वान पदक अपनी झोली में दाल लिया। सरबजोत सिंह, शिव नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा की भारतीय तिकड़ी ने कुल 1734 के साथ चीन को एक अंक से हराकर टीम स्वर्ण जीता। वियतनाम ने 1730 के साथ कांस्य पदक जीता।

सरबजोत (580) और अर्जुन (578) क्रमशः 5वें और 8वें स्थान पर रहे और व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया। शिवा (576) 14वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।

इससे पहले रोशिबिना देवी नोरम ने एशियाई गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में महिलाओं कि 60kg वुशु प्रतियोगीयता में रजत पदक जीता। फाइनल में रोशिबिना देवी का मुक़ाबला चीन की वू जियाओवेई से था। वू ने पहले दोनों राउंड जीत स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया और रोशिबिना को रजत से संतोष करना पड़ा।

रोशिबिना ने एशियाई गेम्स 2018, जो इंडोनेशिया कि राजधानी जकार्ता में हुए थे, में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।